ज़िला उन्नाव संवाददाता मो साकिब कि रिपोर्ट
बेहटा मुजावर। थानाक्षेत्र के मटुकरी गांव में इंजन के पट्टे में युवती का दुपट्टा फंसने से उसकी गर्दन कस गई। परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मटुकरी गांव निवासी राजेश की पत्नी विशुना उर्फ कृष्णा बेटी शैलेंद्री (18) के साथ सोमवार सुबह करीब 9 बजे मक्का की फसल में पानी लगा रही थी। तभी इंजन के पास पानी पीने के दौरान उसका दुपट्टा इंजन के पटे में फंस गया।
इससे उसकी गर्दन कस गई और वह गंभीर घायल हो गई। आनन-फानन इंजन बंद कर उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
—
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
पुरवा। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर गदोरवा गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से परिजन सीएचसी लाए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पासाखेड़ा निवासी विनोद कुमार (48) अपने रिश्तेदार महराजखेड़ा निवासी अनिल (45) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से पुरवा जा रहे थे। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर लोन नदी पुल के गदोरवा गांव के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।