ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला जेल में बंदियों का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

```
रिपोर्टर विजय कुमार यादव

उमरिया। उच्च न्यायालय जबलपुर रजिस्ट्रार / सचिव, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया के निर्देशन में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण/उपचार शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय उमरिया तथा रेडक्रास सोसायटी उमरिया के द्वारा संयुक्त समन्वय स्थापित कर 8 चिकित्सकों के द्वारा 82 बंदियों कास्वास्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान संस्थान/मेडिकल कालेज / अस्पताल के लिये 43 बंदियों को रेफर किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार चौधरी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला न्यायाधीश माननीय जितेन्द्र कुमार विजौलिया के द्वारा जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियो को विस्तार से जानकारी दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में भारतीय रेडक्रास सोसायटी उमरिया से अखिलेश त्रिपाठी सभापति राकेश सोनी कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी अरविन्द शर्मा(लैब टेक्नीशियन)ने स्वास्थ्य शिविर मे सहयोग प्रदान किया। संस्था के द्वारा चिकित्सक के परामर्श अनुसार दवाईया प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर मे जिला चिकित्सालय उमरिया के चिकित्सक/सिविल सर्जन डॉ. के.सी. सोनी, डॉ. एल.एन. रूहेला, डॉ.व्ही.एस.चंदेल, डॉ. बी .के. प्रजापति, एवं रेडक्रास सोसायटी से चिकित्सक डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. श्रीकांत द्विवेदी, डॉ. मानसी अग्रवाल, उपस्थित रहकर बंदियो के स्वास्थ्य की जांच/उपचार किये। जेल चिकित्सक डॉ. एस. के. जैन, एवं मेलनर्स कनिका रामपाल, के द्वारा बंदियो के स्वास्थ्य संबंधी हिस्ट्री एवं उनकी वर्तमान रिपोर्ट चिकित्सक के समक्ष प्रस्तुत कर उनका इलाज नियमित कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परीक्षण कराया गया। जेल अधीक्षक डी. के. सारस, उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे एवं ड्यूटीरत प्रमुख मुख्य प्रहरी तथा प्रहरी ने सभी बंदियो को शिविर में सम्मिलित कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *