गुजरात बूथ कैप्चरिंग मामला:
परथमपुरा में आज मतदान फिर से शुरू
• महिसागर के परथमपुरा में आज मतदान फिर से शुरू हुआ
• एसआरपी जवानों समेत पुलिस के काफिले को किया तैनात गया
• परथमपुरा गांव के बूथ एरिया के हिसाब से पुलिस तैनात की गई
• सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंच गये
गुजरात से पीनल नील कुमार की खास रीपोर्ट
क्या था समग्र मामला
गुजरात लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बाद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। दाहोद लोकसभा सीट में आने वाले महिसागर जिले में बीजेपी नेता के पुत्र ने ईवीएम मशीन को कैप्चर किया व समग्र घटना को insta पे लाइव भी किया। इस तहत आज यहां फिर से मतदान किया जा रहा है।
•किसने किया था ईवीएम कैप्चर
बीजेपी नेता रमेश भाभोर का बेटा विजय भाभोर EVM कैप्चर कर वोट डालता हुआ नजर आ रहा है।