वाहिद खान
सिवनी
7000905588
भीषण हादसा.
शादी का माहौल मातम में तब्दील, दूल्हा दुल्हन को ला रहा वाहन पलटा तीन की मौत
सिवनी जिले में एक ऐसा हादसा हुआ की शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया शहनाइयों की गूंज थी वहां रोने की आवाज आने लगी।
मामला सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनोतिया गांव के पास का है जहां दुल्हन को लेकर लौट रहा बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया वहां में दूल्हा दुल्हन सहित 12 बाराती बैठे हुए थे। इस भीषण दुर्घटना में 12 साल की यूवती एवं दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई।
आदेगांव थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के घंसौर तहसील से बारात आदेगांव थाना क्षेत्र के लालपुर गांव आई जहां धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ सारे रस्म के बाद जब विदाई हुई और दूल्हा दुल्हन सहित अन्य बाराती खुशी खुशी दुल्हन को लेकर घंसौर के लिए रवाना हुए गांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर दूल्हा दुल्हन का वाहन अनियंत्रित होकर चारों खाने चित हो गया इस दुर्घटना में एक नाबालिक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में जारी है।
इस भीषण दुर्घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है।
वाइट
पूजा चौकसे थाना प्रभारी