खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो – 9109025252
मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, अभियान के तहत एक सप्ताह में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 70 व्यक्तियों एवं नशे का कारोबार करने वालें 56 व्यक्तियों से 212 लीटर कच्ची एवं 269 पाव देशी शराब कीमती 47480 रूपये पकडे गये।*
जिले को नशा मुक्ति, जनचेतना अभियान के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जनचेतना अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिले में नशा मुक्ति, जन चेतना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जावेगें एवं नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की जावेगी।
*सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देश पर कार्यवाही :-* नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार औचक भ्रमण किया जा रहा है एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को चिन्हित कर उन क्षेत्रों के नशो का सेवन करने वालों के तहत कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में थाना कोतवाली अंतर्गत 8, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत 13, थाना गोटेगांव अंतर्गत 27, थाना गाडरवारा अंतर्गत 8 थाना करेली अंतर्गत 12, थाना सांईखेडा अंतर्गत 1 एवं थाना चीचली अंतर्गत 1 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार जिले में कुल 70 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 (बी) के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।
*अवैध नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही :-* जिले में नलाए जा रहे नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत विग एक सप्ताह में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 16 लीटर कच्ची शराब, थाना स्टेशनगंज द्वारा 10 लीटर कच्ची शराब, थाना करेली पुलिस द्वारा 35 लीटर कच्ची शराब एवं 55 पाव देशी शराब, थाना गोटेगांव द्वारा 5 लीटर कच्ची शराब, थाना ठेमी पुलिस द्वारा 41 लीटर कच्ची शराब एवं 61 पाव देशी शराब, थाना मुंगवानी द्वारा 25 लीटर कच्ची शराब, थाना गाडरवारा द्वारा 64 कच्ची शराब एवं 14 पाव देशी शराब, थाना सांईखेडा द्वारा 94 पाव देशी शराब, थाना तेन्दूखेडा द्वारा 29 पाव देशी शराब, थाना सुआतला द्वारा 13 लीटर कच्ची शराब, 16 पाव देशी शराब एवं थाना पलोहा द्वारा 3 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी है। इस प्रकार कुल 56 व्यक्तियों से 212 लीटर कच्ची एवं 269 पाव देशी शराब कीमती 47480 रूपये पकडे जाकर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।
*अभियान के दौरान नशा मुक्ति जनचेतना हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम :-* नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सेमिनार, रैली, नुक्कड सभा, जागरूकता शिविर आदि कार्यक्रमों के साथ विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु समझाईस दी गयी।