संवाददाता नरेश सोनी
हजारीबाग के बड़कागांव फोटो सफलता पर मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य गण
हजारीबाग/बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चंदौली पंचायत के महुगाई खुर्द गांव निवासी पारस नाथ प्रजापति के पुत्र आनंद कुमार ने देश स्तर पर संचालित नीट परीक्षा में 720 अंक में 680 अंक लाकर 9307 रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। आनंद ने नवमी एवं दसवीं की परीक्षा हजारीबाग संत स्टीफन स्कूल तथा 12वीं की परीक्षा स्वामी विवेकानंद स्कूल हजारीबाग से पास की। पास करने के पश्चात नीट की परीक्षा की तैयारी में लग गया था।
आनंद ने नीट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास की। कई प्रबुद्ध लोगों ने बधाई दी है।
आनंद की सफलता पर परिवार वालों में काफी खुशी देखी जा रही है इतना ही नहीं गांव के प्रबुद्ध शिक्षाविदों ने आनंद की उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सिविल सोसाइटी प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,नेशनल हॉस्पिटल के संचालक रंजीत पंडित, संदीप कुमार, बाबूलाल प्रजापति, अर्चना कुमारी, छितिज हॉस्पिटल ईसरी के संचालक अशोक कुमार ,दिनेश सिंहा के अलावा कई लोग शामिल हैं।