कप्तानगंज पुलिस ने 60 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब के साथ किया अभियुक्त को गिरफ्तार!
दिनांक 17.04.2021 को थाना कप्तानगंज की पुलिस प्र0नि0 बृजेश सिंह व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रानीपुर के प्राइमरी स्कूल के पूरब दिशा में अपने खेत के बगल में स्थित झाल में एक ड्रम प्लास्टिक रंग काला मे करीब 60 ली0 रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब को अभियुक्त अनिल चौधरी उर्फ अनुज पटेल पुत्र स्व0 शिवकरन चौधरी ग्राम रानीपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 27 वर्ष द्वारा आगामी पंचायत चुनाव में बिक्री कर के अवैध धन अर्जित करने के लिये छुपाकर रखा गया था, जिसको दिनांक 17.04.2021 को समय 19.00 बजे पुलिस टीम द्वारा माल बदामद व अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया । उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर मुकदमा अपराध संख्या 72/21 धारा 60(क) / 62 आबकारी अधिनियम व 272 आई0पी0सी0 पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त का विवरणः-
अनिल चौधरी उर्फ अनुज पटेल पुत्र स्व0 शिवकरन चौधरी ग्राम रानीपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 27 वर्ष ।
बरामद माल का विवरणः-
एक ड्रम प्लास्टिक रंग काला मे करीब 60 ली0 रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
- प्र0नि0 बृजेश सिंह
- उ0नि0 अनस अख्तर
स्वाट टीम जनपद बस्ती
- उ0नि0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम प्रभारी
- हे0का0 मनोज राय,
- हे0का0 मनिन्दर प्रताप चंद,
- हे0का0 महेन्द्र यादव
- का0 देवेन्द्र निषाद,
- का0 अभिशेक तिवारी,
- का0 रविशंकर शाह
विकास श्रीवास्तव
