जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत युवाओं ने झिरिया मोहल्ला घाट में चलाया स्वच्छता अभियान।
रिपोर्टर विजय कुमार यादव
जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए संकल्प
उमरिया- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं नगर पालिका परिषद मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा झिरिया मोहल्ला घाट स्वच्छता अभियान आयोजित कर जल संरक्षण का दिया संदेश।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि अभियान से जल संरचनाओं के
संरक्षण में अभियान वरदान साबित होगा।
“जीवन के लिए जल जरूरी है और जल संरक्षण के लिए वृक्ष जरूरी है, इसलिए प्रत्येक दिवस एक वृक्ष जरुर लगाएं। जल
स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संतान को जन्म से और नदियों को
उद्गम से संभालने पर ही इनका भविष्य उज्जवल होगा।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि हमारे लिए नदी के पानी कण-कण पूजनीय है। हम सभी को जल स्रोतों को संरक्षित एवं संवर्धन करने का कार्य करना
चाहिए जिससे हमारी भावी पीढ़ी को जीवन जीने की कार्यशैली सिखा सकें और हमारे पशु-पक्षी भी सुरक्षित रह सकें। हम सभी को
वृक्ष लगाने का कार्य करना चाहिए किंतु पौधा रोपण वही करें जहां पानी हो, इससे हमारा पानी भी बचेगा और हमारे वृक्ष भी बड़े
होंगे इसलिए पौधा रोपण स्थान और जगह देखकर ही करें।आज के समय में जल संरक्षण की अति आवश्यकता है। वर्तमान मे हो रहा जल दोहन भविष्य में हानिकारक होगा। इसलिये जल संरक्षण के लिये जल संचयन की व्यवस्था करनी होगी।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,पर्यावरण मित्र खुशी सेन,संजीविनी पटेल,नेहा सिंह,आरुष शिवहरे, रुद्र प्रधान,अतिव्य रजक मान्यता श्रीवास्तव, सत्यम सेन,लकी यादव, लवकुश बर्मन,श्रीराम तिवारी,विशाल ,कुश बर्मन व सभी पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।