प्रशांत सिंह सिसोदिया , ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश.
डिण्डोरी, (बजाग) महिला एवं बाल विकास परियोजना का संदेश ”घर में रहें, सुरक्षित रहें”
डिण्डोरी जिले में महिला एवं बाल विकास परियोजना बजाग के माध्यम से लोगों को कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का संदेश दिया जा रहा है। सड़कों पर स्लोगन लिखकर लोगों को बताया जा रहा है कि ”घर पर रहें सुरक्षित रहें”। मुंह और नाक को रूमाल या कपड़े से ढकें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हाथों को सेनेट्राईज करें या नियमित अंतराल में साबुन से हाथों को धुलें। उनके द्वारा बताया जा रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन करें।
