उप प्रमुख ने धान बीज विक्रय केंद्र का किया उद्घाटन
धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि व अन्य
Indian TV News हजारीबाग संवाददाता
हजारीबाग इचाक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार , 20 सुत्री अध्यक्ष मनोहर राम, किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक दिगंबर मेहता ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया । उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार ने धान का बीज समय से पहले किसानों को उपलब्ध किया है । किसानों 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर मिलेगा । व्यापार मंडल अध्यक्ष जागेश्वर मेहता ने बताया की पैक्स में डी आर आर एच 2 एवं 3 एवम एमटियु 1010 एवं मुंगफली समेत अन्य किस्म के हाइब्रिड बीज उपलब्ध है । धान बीज लेने वाले किसानों को पहले ब्लॉक चैन सिस्टम से जुड़ना होगा । इसके लिए किसानों को मोबाइल, आधार कार्ड एवम जमीन का रसीद लाना होगा और जो किसान पहले से निबंधित हैं उन्हें धान बीज करने के समय अपना मोबाइल साथ में लाना होगा ओटीपी मैसेज जाने के बाद ही बीज मिलेगा । मौके पर कांग्रेस नेता कैलाश मेहता , दिगंबर मेहता, पैक्स अध्यक्ष प्रबिल मेहता ,कंचन प्रसाद मेहता, रमेश रंजन , राजेश कुमार, बालेश्वर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, राजबल्भ मेहता, प्रयाग मेहता , विजय मेहता, मनोज मेहता, तुलसी मेहता , कृष्णा कुशवाहा , मलखान मेहता , गांगो मेहता के अलावा कई किसान मौजूद थे ।