इन्डियन टीवी न्यूज जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार के साथ संतोष कुमार
काली नदी में तैरता हुआ मिला 60 वर्षीय वृद्ध का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपने घर से जानवर चराने निकले 60 वर्षीय वृद्ध शाम को वापस घर लौट कर नहीं आए। घर वालों ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के आस पास के इलाकों में खोज बिन करने लगे लेकिन कहीं पता न चल सका।
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव निवासी शिव प्रकाश पुत्र बाबूराम गुरुवार की शाम मवेशी चराने के लिए तहसीपुर पुल के निकट गए थे जहां से अचानक लापता हो गए देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कहीं पता नहीं चला। देर रात उनका शव नदी में तैरता देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर दल बल के साथ पहुंचे सदर क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार शहर कोतवाल दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच पड़ताल शुरू की वहीं परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है जिसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई ।