????जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय प्रियंका निरंजन के द्वारा आदेशित किया गया!!
???? त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत जनपद जालौन में तृतीय चरण में 26 अप्रैल 2021 को मतदान सम्पन्न कराया जाना के संबंध आदेशित किया!!
उरई जालौन /20 अप्रैल 2021
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जालौन स्थान उरई प्रियंका निरंजन द्वारा आदेशित किया गया है! कि राज्य निर्वाचन आयोग,उ0 प्र0 लखनऊ की अधिसूचना सं0-709/रा0नि0आ0अनु0-3/पं0नि0/20-21/2021 दिनांक 26 मार्च 2021 द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत जनपद जालौन में तृतीय चरण में दिनांक 26.04.2021 को मतदान सम्पन्न कराया जाना हैं। तत्क्रम में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या 256/तीन-2021-39(1)/2002 दिनांक 06 अप्रैल 2021 द्वारा प्राप्त मतदान दिवसों में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्टएक्ट, 1881 (एक्ट संख्या-26, 1881) की धारा-25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को काम में लाकर, जिन्हे भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/25-56-Pub-1, दिनांक 28 जून, 1957 के अनुसार राज्य सरकार काम में ला सकती है, के अनुक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रयोजनार्थ संबंधित जनपद के निर्वाचन की तिथि में मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं!तत्क्रम में उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग विज्ञप्ति संख्या 256/तीन-2021-39(1)/2002 दिनांक 06 अप्रैल 2021 के क्रम में जनपद जालौन में मतदान की तिथि 26अप्रैल 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता हैं!!
रोहितसोनी जिला ब्यूरो इंडियन टीवी न्यूज जालौन
