तारों की स्पार्किंग से लगभग 20 बीघा फसल जलकर राख
सरेनी, रायबरेली,सोमवार को बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से खेतो में खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दिया । फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी। सरेनी थाना के कहिंजर गांव कि घटना। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान श्याम प्रताप सिंह के खेत में आठ बीघा, अवधेश प्रताप सिंह छः बीघा, अनिरुद्ध सिंह की 3 बीघा, 1 बीघा भोले कुमार और 2 बीघा घीराज कुशवाहा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई
।सुबह 11.0 बजे के समय तेज हवा से खेत के ऊपर से निकले बिजली के तारों में टकराव के कारण चिंगारी निकलने लगी। तारों से निकली चिन्गारी से देखते ही देखते गेहूं की फसल भयावह रूप से आग जलने लगी। खेत से उठती लपटें देख आसपास के किसान शोर मचाते हुए पानी का इंतजाम कर आग बुझाने में जुट गए। किसानों को शंका थी कि कहीं आग ने और विकराल रूप लिया तो उनकी फसलों को भी नुकसान होगा।कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और गांव के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया
रिपोर्ट, सन्नी
