खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो – 9111399908
*भाजपा नेताओं के बाद, हत्या के आरोपी को बचाने करेली प्रेस परिषद पत्रकारों ने दिया ज्ञापन*
बहुचर्चित नवलगांव हत्याकांड मामला
मामला बागेश्वर धाम पं धीरेन्द्र शास्त्री की नवलगांव कथा से जुडा है जहाँ मृतक युवराज लोधी के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाये हैं कि युवराज लोधी को कथा पंडाल में ले जाकर मारपीट की थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। और मृतक के परिजनों ने बताया था कि युवराज लोधी के साथ मारपीट करने वालों में एक पत्रकार भी था।
मामले में नरसिंहपुर के निष्पक्ष पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को मृतक युवराज लोधी के साथ मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने ज्ञापन दिया था जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 302 की धारा के तहत सिद्धार्थ ब्रजपुरिया को करेली से गिरफ्तार किया था।
अब इस मामले में सिद्धार्थ के बचाव में करेली भाजपा मंडल के नेतागण व करेली प्रेस परिषद् के पत्रकार पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ को फंसाया गया है किंतु यहाँ सिद्धार्थ की बेगुनाही से संबंधित कोई भी सबूत करेली के पत्रकार व भाजपा नेता नहीं दिखा पा रहे हैं चर्चा यह है कि पुलिस के पास सिद्धार्थ के खिलाफ पुख्ता सबूत होगें तभी उसे 302 की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अब यहाँ सवाल उठता है कि पुलिस पर हत्या के आरोपी को बचाने, अनैतिक दबाव बनाने वालों व भ्रमित करने वालों पर कोई कानूनी कार्यवाही होगी क्या❓