*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कबीर साहेब का प्रकाट्य दिवस*
*इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी*
राठ ( हमीरपुर) बीते दिन नगर के मुहल्ला सिकंदरपुरा स्थित कबीर चौरा आश्रम में जिला कोरी महासभा के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का प्रकाट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं स्टाल लगाकर राहगीरों को शीतल पेय वितरित किया गया।
कबीर चौरा स्थित आश्रम में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी जी ने कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये कहा कि सन्त कबीर साहब ने अंध भक्ति का विरोध करते हुये लोगों को धरतलीय व वास्तविकता का ज्ञान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानी कोरी ने की। जिसमें सभी वक्ताओं ने कबीर साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलने का आग्रह किया एवं उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला।
इस दौरान कोरी सभा के जिलाध्यक्ष व राठ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचन्द्र अनुरागी, सरपंच अरविन्द कोरी, काशी प्रसाद,लक्ष्मी प्रसाद कबीर, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, दीनदयाल वर्मा,धूराम अनुरागी मौजूद रहे।
वहीं आज कबीर साहब के जन्मोत्सव पर क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने नगर के रामलीला मैदान में स्टॉल लगाकर राहगीरों को शीतल पेय वितरित किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, भाजपा नगर महामंत्री दीपू मुंशी व मुकेश गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष महेंद्र गांधी,स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष बृजभूषण दाऊ, अमर सिंह बाबा, उदित नारायण त्रिपाठी, सुरेश गिरी गोस्वामी इत्यादि लोग मौजूद रहे।