राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ़ ब्यावरा जागरूकता के लिए संपर्क कर रहे हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सुरेन्द्र मीना तरेनी गांवों मैं घरों में सूचना और जानकारी के माध्यम से बता रहे हैं
पुनः पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण दिनांक 23-25 जून 2024 में भी इसी लगन एवं उत्साह के साथ सभी काम करें । दवा पिलाने के कार्य के साथ – साथ ग्राम भ्रमण के समय यह जांच अवश्य की जाए कि ग्राम में कोई 0-5 वर्ष बच्चा किसी कारण से विगत 15 दिवस लंगड़ा तो नहीं रहा है , ऐसे बच्चों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाती है ताकि पोलियो वायरस का पता लगाया जा सकें । ये चरण पोलियो बीमारी पर अन्तिम प्रहार है । अतः शिथिलता घातक हो सकती है , हमें अधिक सजग रहने की आवश्यकता है । इस खतरे का हमें मिलकर समन्वयित तरीके से सामना करना है । सभी अपने-अपने गांव में सूचना करें और समय पर उपस्थित हो तथा टीकाकरण केन्द्रों पर समय पर पहुच कर दवा पिलाने का कार्य प्रारंभ करें । किसी भी एक ग्राम में एक बच्चें का छूटना भी बीमारी फैलाने के लिये पर्याप्त है । अतः हमें अत्यन्त सावधान एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है