आज दिनांक 24 जून 2024 को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक विशेष बैठक स्थानीय व्यापार भवन, व्यापार मण्डल कार्यालय रेलवे रोड पर विद्युत विभाग के साथ गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई।
गोष्ठी में मुख्य रूप से विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता आदर्श कुमार कौशल, अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार एवं अवनीश कुमार उपस्थित हुए। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि आज विद्युत विभाग के चारों उच्च अधिकारी व्यापार भवन पर आकर व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने अधिकारियों के साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि वो भी दिन थे जब व्यापार मण्डल द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता था एवं रात को लालटेन लेकर घंटाघर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर पूरी रात धरना दिया गया था। महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने सभी अधिकारियों से व्यापारियों की समस्त समस्याओं का शीघ्र ही हल करने के लिए कहा।
आज गोष्ठी में मुख्य रूप से नया बाजार व्यापार मण्डल द्वारा निम्न प्रस्ताव पारित किये गये:-
1-नया बाजार व्यापार मण्डल की विद्युत तारों को लेकर एवं चौक फव्वारा पर कल ही ट्रांसफर में आग लगने की घटना को लेकर वार्ता की गयी।
2- संयुक्त व्यापार संघ द्वारा बीच सडक में खंभा लगाने लगाने को लेकर ज्ञापन दिया गया।
3- नूरबस्ती व्यापार मण्डल द्वज्ञरा एक व्यापारी के घर के ऊपर से 2000 केवी की लाईन हटाने को ज्ञापन दिया गया।
4- हिरनमारान व्यापार मण्डल द्वारा तारों के जमघट को लेकर ज्ञापन दिया गया।
5- चौकी संयुक्त व्यापार मण्डल द्वारा विद्युत विभाग की लाईन को जो कि अण्डरग्राउण्ड होती है, वहां पर पानी भरने की समस्या है।
6- वरिष्ठ व्यापारी डी.के.गुप्ता द्वारा सोलर पैनल से विद्युत चलाने के बाद विद्युत बिल ज्यादा की समस्या पर प्रश्न किया गया।
बैठक को मुख्य अभियंता द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि व्यापारियांे की इन समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जायेगा एवं आगे के लिए आश्वस्त किया गया कि कोई भी समस्या न आ पाये। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि किस समस्या के लिए किस अधिकारी से मिलना है अगर मीटर से सम्बन्धित समस्या है, बिल से सम्बन्धित है तो क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी से मिले। इस बैठक का सफल संचालन नीरज जैन एवं अनुभव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, संजय गुप्ता, राजीव कालिया, डी.के.गुप्ता, सुरेश सलूजा, सुधीर मिगलानी, महेश पाहवा,यशपाल डाबरा, मौ.इकबाल, अशोक छाबडा, मनोज बर्मन, गंगा गुलाटी, पवन गोयल, मुमताज अली, हरप्रीत सिंह चावला, विरेन्द्र भारत, गुलशन अनेजा, बबलू, दीपक मलिक, गगन गुलाटी, अशोक नारंग, नीरज गुप्ता, अभिषेक सेठी, अनिल चोपडा, मुकेश दत्ता, सचिन घई, आर.के.मल्होत्रा, राजीव मदान, अमित गगनेजा, संजय भसीन शामिल रहे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर