*इलाज व दवा करवाने गए एक व्यक्ति की साइकिल हुई चोरी बबेरू कोतवाली पर दिया प्रार्थना पत्र*
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बबेरू सीएचसी से सामने आया है, जहां पर एक दवा करवाने आए एक व्यक्ति की साइकिल चोरी हो गई है, इसके पहले भी कई बार साइकिल और मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है।
मामला बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अछाह गांव निवासी रमेश पुत्र लाला कुशवाहा आज बुधवार की दोपहर इलाज करवाने व दवा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर साइकिल द्वारा आया था। साइकिल स्टैंड में साइकिल को खड़ी कर डॉक्टर के पास इलाज और दवा करवाने के लिए चला गया। इसी बीच अज्ञात चोरों के द्वारा साइकिल को चुरा ले गए जब दवा लेकर रमेश अपनी साइकिल के पास आया तो साइकिल गायब थी, आसपास खोज किया, जब साइकिल नहीं मिली तो बबेरू कोतवाली पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत किया है। बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू से आए दिन साइकिल व मोटरसाइकिल चोरी हो रही है,लेकिन चोरों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा रही है। आए दिन मोटरसाइकिल और साइकिल चोरी हो रही हैं। लेकिन अभी तक कोई भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है, जिससे चोरों के हौसले और बुलंद है आए दिन साइकिल और मोटरसाइकिल की चोरिया हो रही है।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट