शादी कराने के बहाने तीन युवकों को लूटा
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।हाथीनाला-दुद्धी के बीच जंगल में जालसाजों ने तीन युवकों को अपना शिकार बनाया। पहले शादी कराने के बहाने उन्हें यहां बुलाया, उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।मंगलवार को पुलिस ने तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। उनकी पहचान आगरा के ओमप्रकाश नगर निवासी प्रेमपाल (42) पुत्र बाबू राम, रसूलाबाद निवासी बच्चू (40) पुत्र कल्याण सिंह और फिरोजाबाद निवासी गोविंद सिंह (33) पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई।तीनों का दुद्धी सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि गोविंद सिंह की शादी इसी क्षेत्र में किसी गांव में कराने की बात बताकर अज्ञात लोगों ने बुलाया।हाथीनाला के पहले चोपन की ओर से खाना पीना कराकर जंगल की ओर पहुंचाया। इसके बाद तीनों युवक अचेत हो गए। जहरखुरान तीनों के मोबाइल व नकद धनराशि लेकर फरार हो गए।