रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
अलवर जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक तमाम अधिकारियों ने जगन्नाथ मंदिर सुभाष चौक रूपवास मंदिर ग्राउंड का निरीक्षण किया
राजस्थान । अलवर हर साल की तरह इस साल भी 17 जुलाई को जगन्नाथ जी का प्रसिद्ध मेला भरने जा रहा है
इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है आज जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों ने जगन्नाथ मंदिर सुभाष चौक रूपवास वाले मंदिर ग्राउंड का निरीक्षण किया जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया 17 जुलाई को जगन्नाथ मेला भरने जा रहा है इसको लेकर आज जिला स्तरीय मीटिंग बुलाई गई जिसमें नगर निगम यूआईटी पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे उन सभी टीमों के साथ मंदिर का निरीक्षण किया गया सारे रूट देखें गए।
जिला कलेक्टर ने बताया बरसात का मौसम चल रहा है इन सभी बातों को देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए हैं मेले के टाइम एम्बुलेंस वहीं मौजूद रहे वह रथ के साथ एम्बुलेंस चलती रहे दूसरा जो भी बिजली की तार नीचे झूल रही है बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इनका समय रहते ऊपर करवा ले साथ ही नगर निगम को वह यूआईटी को निर्देश दिए गए हैं जन सुविधा के लिए मेले परिसर में टॉयलेट की व्यवस्था करें वह साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक करें मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है जिला प्रशासन मेले के टाइम बिल्कुल चाक चौबंद है और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।