गुना पुलिस को मिली अभी तक की सबसे बड़ी सफलता पत्रकार वार्ता में किया खुलासा
जिले के पारदी बदमाशों द्वारा गत् माह राजस्थान के मनोहर थाना कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान से चोरी किये गये थे 50 किलो से भी अधिक बजनी चांदी के जेबरात
पारदी बदमाशों द्वारा चोरी किये गये करीबन 53 लाख के 54.300 किलोग्राम चांदी के जेबर धरनावदा थाना पुलिस ने जमीन खोदकर निकाले
गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में मुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा के निर्देशों पर एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा आज से लगभग एक माह पूर्व राजस्थान के मनोहर थाना कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान से 50 किलोग्राम से भी अधिक बजनी चांदी के जेबरात चोरी की घटना में चोरी गए चांदी के संपूर्ण जेबर बजनी 54.300 किलोग्राम कीमती करीबन 53 लाख रूपये की चांदी के जेबर बरामद करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट