वाहिद खान सिवनी
सरकार की छवि धूमिल करने में लगी गैर जिम्मेदार अफसरशाही लापरवाह ठेकेदार को अधिकारियों का संरक्षण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर नहर के ऊपर बना पुल जर्जर प्रधानमंत्री सड़क और सिंचाई विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी पुल के ऊपर रोड में हुए बड़े गड्ढे कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा प्रदेश में बेलगाम और गैर जिम्मेदार अफसरशाही सरकार की छवि को धूमिल करने में लगी है। दरअसल सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा से कलारबांकी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कार्य करोड़ों की लागत से अभी कुछ महीने पहले ही पूर्ण हुआ है।
इस मार्ग पर बम्हनी के समीप नहर के ऊपर बने पुल की हालत बेहद जर्जर है। पुल के ऊपर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के ठेकेदार द्वारा रोड नहीं बनाई गई जिसके चलते बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते कभी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां से लगातार ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। लापरवाह ठेकेदार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है। तो वहीं कई वर्षों से बना पुल नीचे से भी जर्जर हो चुका है। इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।