संबाददाता -अखिलेश कौशिक मालथोन
बरौदिया कलां -पावन आशाड़ माह के तृतीय मंगलवार को नगर परिषद बरौदिया कलां के प्रसिद्ध श्री जानकी रमन मंदिर जी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे श्री रामधुन का गायन करते हुए नगर में शोभायात्रा निकाली गई। विदित है कि नगर में प्रतिवर्ष सभी नगरवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है। प्रथम दिवस शोडशोपचार बिधि से पूजन करके अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके श्री रामधुन प्रारंभ की जाती है जो लगातार 24घंटे अनवरत चलती है। द्वतीय दिवस श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाता है तत्पश्चात नगर में धर्मध्वजा लेकर रामधुन गाते हुए नगरवासी नगर परिक्रमा करते है फिर भोजन प्रसादी पाते है ।ये रिवाज करीब 100 वर्षो से चला आ रहा है।ऐसी मान्यता है कि जब तक श्री राज मंदिर में भंडारा आयोजित नहीं होता है तब तक नगर में बारिश नहीं होती।इस वार्षिक भंडारे में सभी नगरवासी तन मन धन् से सहयोग करते है। नगर परिक्रमा शोभायात्रा में पं घनश्याम तिवारी, डा, रामसहाय कौशिक, गजाधर तिवारी,अम्बिका कौशिक,पं ब्रजेश कौशिक, ठा. बलरामसिंह, ठा. तिलक सिंह,सीताराम भारद्वाज, राकेश देवलिया, अन्नू लोधी,पं. गुड्डू चौबे,गजानन दुबे,विनोद तिवारी,अखिलेश कौशिक,ब्रजलाल कुशवाहा, तखत राय, ठा प्रताप सिंह, फुलु पटेल, दिनेश चौबे,उदय भान राय, अन्नू लोधी, रामसिंह लोधी, महेंद्र सिंघई,संतोषराजा, यशपाल सिंह, हीरा पटेल, काशीराम पटेल, दिलीप राय,सत्यनारायण विश्वकर्मा, सुखलाल पटेल मथुरा कुशवाहा, दिनेश चौबे भरत ठाकुर, गौरव कौशिक सहित सेकड़ो कि संख्या में भक्तजन सम्मिलित रहे।