कटनी रेल जीआरपी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग के दौरान एक महिला को 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है महिला से पूछताछ पर पकड़ी गई महिला ने अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाना बताया अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत करीब 50000 रुपए हजार बताई जा रही है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि महिला रीवा की रहने वाली है। जो कटनी से बिहार बेचने शराब ले जा रही थी महिला के ट्रॉली बैग और एक बैग में करीब 48 बोतल अंग्रेजी शराब ब्लेंडर और छोटी बाटल ब्लैक डॉग की ले जा रही थी।जिसे कटनी जीआरपी पुलिस ने स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म क्र. 2 से गिरफ्तार किया है जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई शराब कहा के ला रही थी और कहा लेकर जा रही थी जीआरपी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर पकड़ी गई महिला को न्यायालय में पेश किया है।।
✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़