ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम: किसी भी मरीज़ को चिकित्सालय में भर्ती करने से नहीं रोका जाए

```

किसी भी मरीज़ को चिकित्सालय में भर्ती करने से नहीं रोका जाए

रतलाम जिले में किसी भी मरीज को कोई भी चिकित्सालय भर्ती करने से नहीं रोक सकता है, किसी भी तरह से मरीज का उपचार किया जाना चाहिए। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय से कोरोना नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों के संबंध में लंबी चर्चा के दौरान कहीं। श्री चौहान ने डॉ पांडेय से दूरभाष पर बात की। डॉ. पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र व रतलाम जिले में कोरोना नियंत्रण को लेकर सिविल हॉस्पिटल जावरा, मेडिकल कॉलेज रतलाम व अन्य चिकित्सालय में किए जा रहे उपचार की विस्तृत जानकारी दी। आपने जावरा सिविल हॉस्पिटल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने और कोरोना पॉजिटिव की संख्या भी निरंतर बढ़ने के चलते ऑक्सीजन की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया।

इसके अलावा नियमित रूप से रेमेडीसीवर इंजेक्शन नहीं मिलने की बात भी बताई। आपने जावरा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों को मेडिकल कॉलेज रतलाम में रेफर किए जाने के पश्चात भर्ती कर उपचार प्रारंभ करने में निरंतर हो रही लेटलतीफी के बारे में भी जानकारी दी ।विधायक डॉ पांडेय ने गत दिवस रतलाम नगर के एक अभिभाषक का मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं किए जाने पर बीच सड़क पर मृत्यु होने के मामले को भी मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी स्पष्ट किया कि किसी भी चिकित्सालय द्वारा मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता चाहे उनके पास बेड उपलब्ध नहीं हो तो भी उपचार तो दिया जा सकता है। इस संबंध में वह निर्देश भी जारी कर रहे हैं।

विधायक डॉ पांडेय ने सिविल अस्पताल जावरा में कोविड केयर सेंटर के रूप में मरीजों के उपचार की जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि उनके द्वारा कोविड-19 व चिकित्सालय कायाकल्प में अभी तक 77 लाख रु की विधायक निधि दी जा चुकी है। इसके अलावा चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट व अन्य उपकरण के लिए जन सहयोग के रूप में 60 लाख रु से अधिक की राशि प्राप्त हो चुकी है। सिविल हॉस्पिटल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट आगामी 15 से 20 दिन में स्थापित होकर कार्य करने शुरू कर देगा ।ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते ग्रामीण स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर भी बनाए जा रहे हैं ,जहां गांव के कोविड-मरीजो उनको घर न रखते हुए क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जाकर उपचार किया जाएगा। ऐसे सेंटर जावरा विधानसभा क्षेत्र में प्रारम्भ किये जा रहे हैं। सेंटर पर मरीजों को घर परिवार से दूर रखा जाएगा ताकि संक्रमण अधिक नहीं फैले।


42 मरीजो को किया मेडिसिन किट का वितरण

रतलाम 05 मई 2021/ कोविड-19 संक्रमण में होम आईसोलेशन के मरीजो को मेडिसिन किट व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रति की होम डिलेवरी किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया द्वारा वार्ड वार गठित दलों द्वारा मरीजो के घर जाकर मेडिकल किट प्रदान की।

ई-दक्ष केन्द्र रतलाम से 05 मई बुधवार को होम आईसोलेशन के मरीजो की सूची स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह ने प्राप्त कर जिला अस्पताल के स्टोर से 57 मेडिसिन किट प्राप्त कर निगम के अग्निशमन विभाग में उपलब्ध कराई। अग्निशमन विभाग से वार्ड वार गठित दलो वितरण हेतु उपलब्ध कराई गई।

वार्ड वार गठित दलो द्वारा होम आईसोलेशन के मरीजो के घर-घर जाकर मेडिकल किट का वितरण किया गया जिसके तहत सूची अनुसार 42 मरीजो को मेडिकल किट का वितरण घर पर किया गया। 6 मरीज उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती होना पाया गया, 1 मरीजो के कान्टेक्ट नम्बर व पते गलत पाये गये तथा 3 मरीज नगरीय सीमा क्षेत्र के बाहर से होना पाया गया व 3 मरीजो को पूर्व से ही मेडिसिन किट प्राप्त होना पाया गया।

इसी तरह 03 मई की दूसरी सूची अनुसार 316 मरीजो को मेडिकल किट का वितरण घर पर किया गया। 16 मरीज उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती होना पाया गया, 30 मरीजो के कान्टेक्ट नम्बर व पते गलत पाये गये तथा 22 मरीज नगरीय सीमा क्षेत्र के बाहर से होना पाया गया व 23 मरीजो को पूर्व से ही मेडिसिन किट प्राप्त होना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *