ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

उज्जैन में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिये टीकाकरण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ, शहर के युवा शिल्पी और अपूर्व से मुख्यमंत्री ने टीका लगवाने के बाद की बातचीत

```

उज्जैन में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिये टीकाकरण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ, शहर के युवा शिल्पी और अपूर्व से मुख्यमंत्री ने टीका लगवाने के बाद की बातचीत

बुधवार को उज्जैन में कैंसर युनिट में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिये टीकाकरण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इस दौरान भोपाल से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीका लगवा चुके युवाओं से बातचीत की। शहर के युवा शिल्पी दिसावल और अपूर्व देवड़ा से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की।

शहर के युवा शिल्पी और अपूर्व से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के बाद यदि बुखार आये तो घबराये नहीं, डॉक्टर की सलाह के अनुसार पैरासिटामॉल लें। टीका लगवाने के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यत: पालन करें। टीका लगवाने के बाद युवा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने पूछा कि टीकाकरण केन्द्र पर उन्हें सुविधाएं कैसी लगी तथा उनका क्या अनुभव रहा।

इस पर अपूर्व ने मुख्यमंत्री से कहा कि टीकाकरण केन्द्र में सम्पूर्ण प्रक्रिया अनुशासन के साथ सम्पन्न की गई। टीका लगवाने के बाद उन्हें आधे घंटे तक देखरेख में केन्द्र पर ही रखा गया। डॉक्टरों ने उनसे कहा कि टीका लगवाने के बाद मामूली-सा बुखार, बदन दर्द तथा सिरदर्द हो सकता है। इसके लिये पैरासिटामॉल का सेवन करें। अपूर्व ने कहा कि उन्हें टीका लगवाने के बाद अच्छा लग रहा है। केन्द्र में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *