राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
नरसिंहगढ़ में गुमास्ता कानून की व्यवस्था में संशोधन।
अब सप्ताह में एक दिन दुकान बंद करना जरूरी नहीं होगा, लेकिन दुकानदार को अपने कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश देना अनिवार्य हो गया है। साथ ही उस अवकाश का वेतन भी कर्मचारियों को देना होगा। यानी दुकानदार जो गुरुवार को दुकान खोलने की मांग कर रहे थे वह तो पूरी हो गई, लेकिन कर्मचारी के साप्ताहिक अवकाश के अधिकार पर भी कटौती प्रशासन में नहीं होने दी। कर्मचारियों को अवकाश भी मिलेगा और उस दिन का वेतन भी मिलेगा।