पत्रकार मोनू विवाद
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की पहल पर पत्रकारों ने विवाद को लेकर मुलाकात की
सहारनपुर: आज मोनू कुमार प्रकरण को लेकर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की पहल पर उपजा और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकारों ने मुलाकात की, उपजा के संरक्षक विश्वजीत सिंह पुंडीर ने स्पष्ट किया कि निलंबन, स्थान्तरण, विभागीय कार्यवाही के बिना कोई वार्ता बेमानी है। उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज है परन्तु मुकदमा दर्ज होना किसी समस्या का समाधान नही है, धरने के विषय मे बोलते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि यदि धरने से ही शक्ति प्रदर्शन होता है तो जनपद में सैंकड़ो पत्रकार है परन्तु कोई भी मामला जब साकार रूप में आता है तो सबसे पहले उसके लिए सकारात्मक पहल की आवश्यकता है। वही उपजा के अध्यक्ष सुशील कपिल ने मोनू कुमार के उपर हुए हमले को लेकर कहा कि पत्रकार समाज की घटनाओं को प्रतिबम्बित करता है लेकिन हिंसा के लिए समाज मे कोई स्थान नही है रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर