स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा

बाराबंकी: यूपी का एक मंदिर ऐसा भी है जहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही नहीं मंदिर दर्शन से कई तरह के रोगों से भी मुक्ति भी मिलती है। लेकिन यहीं के मोटर साइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा भक्तों के वाहन की सुरक्षा के लिए तीन गुनी रकम वसूली जा रही है जिसकी प्रशासन को अभी तक कोई खबर नहीं लग पाई है। मंदिर में आने वाले भक्तों को यह रकम मजबूरी में देनी होती है क्योंकि उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा यहां कोई भी सरकारी पार्किंग की व्यवस्था नही दी गई है जिसकी वजह से वहां का ठेका लेने वाला ठेकेदार जो अपना नाम लवलेश बताता है उसके अंदर शासन प्रशासन का थोड़ा भी डर नहीं है, यहां तक कि पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा में बात कर धमकाना आदतन है, जब बाराबंकी के एक निष्पक्ष पत्रकार प्रियांशु मिश्रा को इस मोटर साइकिल स्टैंड के बारे में पता चला तो एक खबर की पुष्टि करने के लिए वह अपनी मां के साथ मजीठा धाम दर्शन करने पहुंच गए और सबसे पहले सीधे जाकर गाड़ी पार्किंग में खड़ा करने की बात बोली तब वह बात सत्य और स्पष्ट हो गई कि स्टैंड में अपने वाहन की सुरक्षा के लिए जो भक्त गाड़ी खड़ी करने आते हैं वह 30 रुपए का टोकन खरीदते हैं, अगर छोटी सी सोच से जनता जागरूक होती तो ऐसे मामले प्रकरण में आते ही ना। पर अगर भक्त अपनी गाड़ी अलग खड़ी करने की कोशिस करता है तो दबंग ठेकेदार द्वारा उसे धमकी देकर गाड़ी स्टैंड में खड़ी कराई जाती है जो अनुशासनहीन है ऐसे लोगों के ऊपर जिले के आला अधिकारी अपनी नकेल कस पाएंगे या फिर मंदिर आने वाली जनता को प्रसाद से भी ज्यादा पैसा इन दबंग ठेकेदारों के मोटर साइकिल स्टैंड द्वारा लूटा जाता रहेगा।