*डंफर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत*
बांदा जनपद में रविवार 4 अगस्त को देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठा व्यक्ति अचानक गिर गया और डंफर ने उसको कुचल दिया जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारों ने बताया कि कुछ ही दूर जाने के बाद डंफर ट्रक भी खेतो में जाकर पलट गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है । वहीं बाइक चालक ने जानकारी दी है कि हम लोग चित्रकूट धाम में कामतानाथ के दर्शन करने गए थे और अब घर वापिस जा रहे थे लेकिन डंफर की टक्कर से यह दुर्घटना हो गई। वहीं बाइक चालक संदीप दीक्षित ने बताया कि मृतक का नाम मलखान पुत्र महादेव है जोकि मनीपुर सिमरिया थाना किशनपुर कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर का रहने वाला है । वहीं राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है । यह पूरा मामला कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत जय दुर्गे इंटर कॉलेज बीरा के पास का है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट