हरियाली अमावस्या व मित्रता दिवस के शुभ दिवस पर संस्था ने लगाए फलदार पौधे
जोधपुर:- आज हरियाली अमावस्या व मित्रता दिवस के शुभ दिवस पर जियो और जिने दो संस्था के संस्थापक महावीर कांकरिया अध्यक्ष सुशीला कांकरिया संयोजक पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा प्रदीप शर्मा सन्तु सिंह मेडतिया शिव लाल वर्मा वेदांत राघव पारख के सहयोग से नारी निकेतन, मंडोर की अधीक्षक रेखा शेखावत के निर्देश व सानिध्य मे महा वृक्षरोपन कार्यक्रम *एक पेड माँ के नाम* के तहत 71 फलदार पौधों के वृक्ष उद्यान के निर्माण हेतु परिसर मे लगाये गये संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया की हमारी संस्था वृक्षारोपण के साथ साथ निरंतर आमजन हेतु प्याऊ ठंडे पानी की मशीन, गऊ सेवा हेतु घर धर स्कूल संस्थानों से रोटियाँ इकट्ठा करने हेतु बेटरीयुक्त टेक्सी वाहन चारे का ठाव छाया हेतु छपरा पीने के पानी की कुंडिया हरा चारा सब्ज़ियाँ फल व पशु पक्षी जीव जंतुओ हेतु चुग्गा दाना शीलत जल पानी के परिण्डे महिलाओ को स्वालम्भ आत्मनिर्भर बनाने हेतु निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केम्प सिलाई कुशल प्रशिक्षक लगाकर मशीनें भेज कर कार्य सीखलाती आ रही है व अन्य परोपकार के व सामाजिक कार्य भी करते आ रहे है महावीर कांकरिया ने बताया की संस्था सिर्फ मूल मंत्र उद्देश *जियो और जीने दो* पर ही अपनी सेवाएं देती है इस मौके पर नारी निकेतन की अधीक्षक रेखा शेखावत ने वृक्षरोपेन कार्यक्रम मे पधारे हुए सभी अथितियो व स्टाफ का आभार प्रगट कर धन्यबाद दिया
इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर भोलाराम भील रामपुरा