जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।
जिला संवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
यूथ आईकॉन ने सफाई नायक के माध्यम से कई सफाई कर्मियों को होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का निःशुल्क किया वितरण .
फतेहपुर।
डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा देवीगंज, खंभापुर, बक्सपुर व राधानगर के सभी स्वच्छता ग्राहियों को सफाई नायक बिरजू के माध्यम से जो इस कठिन समय में भी हमारे वार्डो को स्वच्छ कर हम सभी को बीमारियों से बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं को आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित एवं कोरोना के संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का निःशुल्क वितरण किया गया।साथ ही डॉ अनुराग द्वारा सभी को हाथ धुलने,मास्क को अच्छी तरह से नाक तक कवर करके पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन और विटामिन सी युक्त फल नींबू व संतरे का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया साथ ही यह भी कहा कि डरे नही क्योंकि भय हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को घटाता है।हम लड़ेंगे व जीतेंगे।साथ ही दवा वितरण से लौटते समय वर्मा चौराहे पर लगी सब्जी मंडी में सभी सब्जी विक्रेता बिना मास्क लगाए बैठे थे सभी को डॉ अनुराग द्वारा समझाकर जागरूक किया गया कि बिना मास्क लगाए न रहे।इस अवसर पर देवीगंज सभासद दिनेश तिवारी प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि आपको भी बिना मास्क के लोग मिले तो उन्हें एक बार समझाए अवश्य।
