6 लेन नहीं 4 लेन ही चाहते हैं दुलहीपुर बाजार के लोग, महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की लड़ाई जारी
Indian tv news
ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चंदौली जिले के पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बन रहे सिक्स लेन को दुलहीपुर में फोर लेन करने और मुआवजे की मांग को लेकर दुलहीपुर-महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार, सीओ राजेश राय और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजेश कुमार ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। तब करीब चार घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।बताते चलें कि दुलहीपुर – महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा और इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि यदि दुलहीपुर बाजार में सिक्स की जगह फोर लेन नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।