*ग्राम पंचायत झिंझरई के सरपंच सचिव पर 285,350 रुपए राशि में बंदरवाट का मामला*
घंसौर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत में पहले भी फर्जी बिल एवं विकास कार्यों में लगाई जाने वाली राशि पर बंदरबाट के मामले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित किए गए हैं। परंतु जनपद में बैठे आला अधिकारी नींद से जाग ही नहीं रहे। क्या इस पर मिली भगत समझा जाए या कुछ और। अब एक और ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत झिंझरई के अंतर्गत ग्राम सेलवाड़ा से है जहां पर सरपंच सचिवों द्वारा पावर हाउस से सिंघाटोला की ओर राशि स्वीकृत 285,350 वर्ष 2022-2023 मैं सीसी रोड निर्माण कार्य होना था। ग्रामीणों ने बताया कि ना ही जमीन स्तर पर रोड है,और ना ही निकाली गई राशि का पता। झिंझरई सरपंच सचिव के द्वारा राशि आहरण कर सब गोलमाल कर दिया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह आम रास्ते में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल की ओर आने वाले बच्चों की हो रही है जहां पर कीचड़ से भारी रोड पर बच्चों का शाला आना जाना नहीं हो पा रहा हैं। यू तो ग्राम पंचायत झिंझरई में पूर्व में भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खबरों में प्रकाशित किया जा रहा है परंतु घंसौर जनपद में बैठे अधिकारियों की मिली भगत ग्रामीणों को इंसाफ नहीं दिला रहे। ग्राम पंचायत झिंझरई के सरपंच सचिव अपना अपना विकास करने में लगे हैं ग्रामीणों द्वारा शिकायत जनपद घंसौर सीईओ एवं जिला सिवनी सीईओ तक लिखित शिकायत की गई है परंतु अभी तक कोई भी जांच टीम गठित नहीं की गई है क्या ऐसे भ्रष्टाचारीयों पर लगी दीमक साफ हो पाएगी या नहीं।
इंडियन टी वी न्यूज चैनल संवाददाता सफीक खान लखनादौन विधान सभा क्षेत्र से