नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
बड़कागांव : एनटीपीसी खनन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जो उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उद्योगों के लिए भावी कार्यबल के पोषण के लिए जाना जाता है, एनटीपीसी आईटीआई ने शैक्षणिक यात्रा की एक यादगार शुरुआत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।एनटीपीसी माइनिंग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कागांव में स्वागत समारोह वा संस्थान प्रबंधन और अभिभावक वार्तालाप का आयोजन कर नए प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान आईटीआई के नवीनतम सत्र 24/25-26 के 65 एवं द्वितीय सत्र 40 प्रशिक्षु शामिल हुए। एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना क्षेत्र से आने वाले 65 युवकों का चयन आईटीआई प्रशिक्षण के लिए किया गया। इन युवकों को इलेक्ट्रीशियन, फिटर एवं वेल्डर संकाय में प्रशिक्षण दिया जाना है। स्वागत समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना के उप महाप्रबंधक एसके सेनापति विशिष्ट अतिथि संस्थान के प्राचार्य मिथिलेश कुमार उपाध्याय । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को संस्थान के प्राचार्य के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात अतिथियों एवं संस्थान के कर्मचारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं को स्वागत कर उन्हें उपहार स्वरूप डायरी भेंट किया गया। मौके पर उपस्थित आईटीआई के प्राचार्य मिथलेश कुमार उपाध्याय ने बच्चों का स्वागत कर आशीष वचन देते हुए कहा कि आईटीआई में पिछले सत्र के विद्यार्थियों ने अनुशासन का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने पाठ्यक्रम को शांतिपूर्वक पूरा किया। नए सत्र के सभी प्रशिक्षु उनका अनुसरण करें और उनसे भी अच्छा करके दिखाएं । अपने हुनर को और बेहतर करने के लिए इस संस्थान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया । मुख्य अतिथि एसके सेनापति के द्वारा सुरक्षा, अनुशासन, त्याग और साथ ही स्किल के महत्व के बारे में प्रशिक्षुओं को बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है इंडस्ट्री हो या आम दिनचर्या सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्युत अनुदेशक संदीप मौर्य के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटीआई के अनुदेशक ,कर्मचारी एवं प्रशिक्षु अभिभावक समेत अन्य प्रथम और द्वितीय वर्ष कापी प्रशिक्षु का योगदान सराहनीय रहा।