ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सटोरिया के खिलाफ कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में संजय गाँधी वार्ड झोपडी पारा निवासी युगराज दास के द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलाने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घटना स्थान झोपडी पारा में पहुंच कर आरोपी युगराज दास पिता भगवान दास उम्र 32 वर्ष निवासी झोपड़ी पारा, संजय गांधी वार्ड जगदलपुर के कब्जे से नगदी रकम 6,100/- रु तथा 01 नग मोबाइल को जप्त कर आरोपी युगराज दास को अभिरक्षा लेकर कर छ. ग. जुआ एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।