त्रिलोकी नाथ ब्यूरो चीफ गया
इंडियन टीवी न्यूज चैनल
पुलिस महानिरीक्षक महोदय मगध क्षेत्र, पुलिस महा निरीक्षक एस टीएफ एवम वरीय पुलिस अधीक्षक गया
के द्वारा बोधगयामंदिर परिसर और इसके आस पास
केक्षेत्रों का सिक्योरिटी ऑडिट किया गया।
आज दिनांक 10.09.2024 को, पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक महोदय(एस.टी.एफ), एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा बोधगया मंदिर परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों का सिक्योरिटी ऑडिट किया गया। इस दौरान, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और आपातकालीन प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा शामिल थी। साथ ही सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।