ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
मिथुन खोरा पिता नंदा खोरा 30 वर्ष जाति हरिजन निवासी प्रजा मुंथाई लिकड़ी गुड़ा सिमलीगुडा थाना नंदपुर जिला कोरापुट उड़ीसा, अनिल जायसवाल पिता रंगनाथ जायसवाल उम्र 28 वर्ष जाति जायसवाल निवासी ग्राम विजयपुर थाना सीधी जिला सीधी मध्य प्रदेश, सरहदी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग के के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदित पुष्कर के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नगरनार निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया कि-जरिये मुखबीर सूचना मिला की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गंज रखकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे हैं की सूचना पर थाना के सामने नाकाबंदी कर आने वाले जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था की चेकिंग दौरान मूखबीर के बताएं अनुसार मोटर साइकिल क्रमांक ओडी10 व्ही 9262 आता दिखाई दिया जिसे रोकर चेक किया मोटर साइकिल चालक एवं पीछे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम मिथुन कोरा पिता नंदा कोरा निवासी गोरखपुर उड़ीसा एवं अनिल जायसवाल पिता रंगनाथ जायसवाल निवासी जिला सीधी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिसकी जिनके अधिपत्य के बैग का तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 210000/रुपया को मोटर साइकिल सहित बरामद कर जप्त तक किया गया जो कि आरोपियों का कृत्य अपराध धारा एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया।