खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो- 9111399908
एंकर-
मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर
*गणेशोत्सव एवं आगामी त्योहार ईद ए मिलादुन्नबी के दौरान आमजनों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, मृगाखी डेका के कुशल नेतृत्व निकाला गया फ्लेग मार्च त्योहारों के दौरान चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की जावेगी कठोर कार्यवाही।*
गणेशोत्सव एवं आगामी त्योहार ईद ए मिलादुन्नबी को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मुगाखी डेका द्वारा जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है एवं अपने-अपने क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकालकर आमजनों को सुरक्षा का अहसास कराने एवं शांति पूर्वक सौहर्द का वातावरण बनाए रखने हेतु आमजनों से अपील करने हेतु कहा गया है।
👉 *संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला जा रहा फ्लेग मार्च :–* आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मुगाखी डेका के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशानसन एवं पुलिस टीमों अपनी पूरी तैयारी के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फ्लेग मार्च के साथ-साथ पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, होटल, लॉज एवं धार्मिक स्थानों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग की जा रही है।
👉 *कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें :-* कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले वासियों से अपील की गई है कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ गणेशोत्सव एवं आगामी त्योहार ईद ए मिलादुन्नबी को मनाए। त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
👉 *शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :-* पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है।