लव कुमार की रिपोर्ट
कासगंज! सिद्धपुरा क्षेत्र के गांव नगला कपैटा में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्तों ने हवन पूजा एवं विधि विधान के साथ गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है, एवं गणेश पंडाल में धार्मिक झांकियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,तथा सभी भक्तों ने उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया, नगला कपैटा में गणपति बप्पा मोरिया की प्रतिमा को भव्य तरीके से सजाया गया है एवं गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पंडाल गूंज उठा, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा, गांव नगला कपैटा में गणेश पंडाल में भगवान गणेश को हलुआ का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को हलुआ का प्रसाद बांटा गया, एवं गणेश जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह, हीरालाल, छोटे लाल, प्रेम सिंह, राजू, पप्पू, राजेश,एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे!