लोकेशन जतारा
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बगौरा में आज सुबह उस समय खलबली मच गई जब ग्राम पंचायत बगौरा में दुर्गा जी की मंदिर के अंदर रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर तोड़फोड़ कर मंदिर के अंदर से तीन पीतल के घंटी चोरी करके ले जाने के जानकारी लगी तभी सभी ग्राम वासी मंदिर में इकट्ठा होकर जतारा थाने को सूचना दी वही किसी गांव वाले ने कहा बिहार कुशवाहा पुत्र मोहन कुशवाहा कुछ पोटली में नशे की हालत में समान बंधे हुए यही गांव में बैठा है सूचना लगते ही गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे जहां पर वह गांव में बैठा था गांव वालों ने उसे पड़कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया हां मैंने ही मंदिर में तोड़फोड़ की है जब तक गांव वालों ने तोड़फोड़ करने वाले को पकड़ कर मंदिर के पास बैठाया रहे जैसे ही पुलिस पहुंची तोड़फोड़ करने वाले बिहारी कुशवाहा को पुलिस की हवाले कर दिया