संवाददाता नरेश सोनी
हजारीबाग:बडकागांव प्रखंड के ग्राम चेपाखुर्द में प्रेम साव का नवनिर्मित पक्का मकान अचानक गिर गया , जिससे की घर में रखे खाद्यसमाग्री व जरुररत के कई समान दब गया जिससे की लाखो का नुकसान हो गया है।
वही मकान मालिक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की मैंने यह घर कुछ माह पहले ही बनाया था। लेकिन त्रिवेणी सैनिक माइनिंग कंपनी बगल के गाँव में कर रहे कोयला खनन के लिए लगभग 2.30 बजे दोपहर को ब्लास्टिंग किया जिससे की ब्लास्टिंग के कुछ मिनटों बाद मेरा मकान गिर गया जिससे मेरा लाखो का नुकसान हो गया है और घर में रखे कुछ खाद्यसमाग्री व जरूरत के समान दब गया है, जिससे हमलोगों के ऊपर अचानक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है, वही बगल में ही उनके सगे भाई का भी पक्का मकान बना हुवा था जिससे की प्रेम साव का मकान गिरने से उनके भाई डालेश्वर साव का भी भरी नुकसान हुवा है उनका भी पक्का मकान का दीवार गिर गया नुकसान होने पर प्रेम साव ने आपदा प्रबंधन विभाग से सरकारी सहयोग करने की मांग किया है, घटना की सुचना मिलने पर कोंग्रेस के डाडी कला पंचायत के अध्यक्ष पदुम साव, सीताराम साव, दिलचंद यादव, ऋषि यादव, राजकुमार साव, कौलेश्वर साव, गोपाल साव, राजन यादव व दर्जनों लोग उपस्तिथ थे।