इंडियन टीवी न्यूज़ का असर फर्जी पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज हुई राशन डीलर की शिकायत पर गांव जाटो वालाके
फर्जी पत्रकारों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही–अवैध वसूली करने वालों पर कथित पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज –मिर्जापुर और बेहट मे मुकदमे हुये है दर्ज
बेहट कोतवाली और मिर्जापुर थाने में अवैध वसूली करने पर पुलिस ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है–मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर जाटोवाला की राशन डीलर महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है – आरोप है कि कई पत्रकार उसकी राशन डीलर की दुकान पर पहुंचे–और अपने आपको को सरकारी कर्मचारी व पत्रकार तथा जिलाध्यक्ष बताने लगे– हमारे खिलाफ कार्यवाही करने की बात कहते हुए दुकान में घुस गए–और डरा धमकाकर 14 हजार रुपए ले गये–जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया–इसके अलावा बेहट कोतवाली क्षेत्र में भी फर्जी पत्रकारों ने रात भर खनन सामग्री से भरे ट्रक चालकों को डरा धमकाकर उनसे हजारों रुपए की अवैध वसूली की थी –पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की–एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अवैध वसूली करने पर चार पांच फर्जी पत्रकारों के खिलाफ बेहट कोतवाली व मिर्जापुर थाने में गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे कायम किए गए है–इसके अलावा कई और तहरीर आई है जिनकी जांच की जा रही है
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़