लखनऊ राजधानी में 8876 कोरोना मरीज हुए लापता, शासन ने मांगा जवाब।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में अब तक सिर्फ निजी अस्पतालों एवं लैब में ही कोरोना जांच में लापरवाही वह गलत या आधा अधूरा ब्यौरा दर्ज करने के मामले मिलते थे, लेकिन अब एसपीजीआई लोहिया संस्थान एवं केजीएमयू द्वारा मरीजों की RTPCR जांच के दौरान गलत एवं अधूरा ब्योरा दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है इसमें 1 मई से 20 मई 2021 के दौरान 8876 मरीज लापता है अभी तक स्वास्थ्य विभाग उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रहा है, लखनऊ की कॉविड प्रभारी अधिकारी डॉ रोशन जैकब के पत्र का हवाला देते हुए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक सौरव बाबू ने केजीएमयू के कुल सचिव व एसपीजीआई एवं लोहिया संस्थान के निदेशक को पत्र लिख कर जवाब मांगा है, भेजे गए पत्र के अनुसार केजीएमयू में 3749, एसपीजीआई में 1078, एवं लोहिया संस्थान में 4049 कोरोना मरीजों का आधा अधूरा ब्योरा दर्ज किया गया है, इसके चलते यह लोग ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं तीनों संस्थानों को मिलाकर 8876 कोरोना मरीज ट्रेस नहीं हो पाए हैं यह कोरोना मरीज दूसरे लोगों में भी संक्रमण फैलाने का कारण बन सकते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ।