संवादाता विकास विश्वकर्मा शहडोल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एंव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें एक योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना शामिल है। इसी तारतम्य में संभागीय मुख्यालय शहडोल पुरानी बस्ती कल्याणुपर निवासी श्रीमती शालिनी खरे ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर स्वयं का कार्विंग मषीन स्थापित कर लकड़ी, पत्थरों में डिजाइन तैयार करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत शालिनी खरे ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। शालिनी, जो पहले एक साधारण गृहिणी थीं, ने इस योजना के माध्यम से अपने सपनों को साकार करते हुए अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया। शालिनी ने पीएमईजीपी के तहत ऋण प्राप्त कर कार्विंग मशीन स्थापित कर अपना कार्य शुरू किया। श्रीमती शालिनी खरे ने बताया कि मुझे इस योजना के तहत 10 लाख रूपये का ऋण प्राप्त हुआ जिसमें 3.50 लाख रूपये की सब्सिडी मिली, जिससे व्यवसाय की शुरुआत करने में आसानी हुई। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना वरदान साबित हो रही है। श्रीमती शालिनी खरे ने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र शहडोल के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।