नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हज़ारीबाग :- हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा सांसद खेल महोत्सव तहत कटकमसांडी प्रखण्ड के कटकमसांडी स्टेडियम में आयोजित नमो फुटबॉल टुर्नामेंट के समापन में दिन मंगलवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। यहां संचालन समिति के सदस्यों ने उनका बुके एवं अंगवस्त्र के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर एवं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के साथ मिलकर खिलाडियों परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल पर किक मारकर फाइनल मुकाबला शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला कटकमसांडी बनाम करिवाशन की टीम के बीच खेला गया। मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक रहा। प्लेंटी शुटऑट में करिवाशन की टीम एक गोल से विजयी हुई। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से टुर्नामेंट के विजेता करिवाशन की टीम एवं उपविजेता कटकमसांडी की टीम को चेक एवं ट्रोफी देकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि 2016 से सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा नमो फुटबॉल टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था और जो लगातार जारी है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, कटकमसांडी उप प्रमुख ममता देवी, एएसआई संजय मिंज, सदर विधानसभा विस्तारक विषकंठ प्रधान, जिला मंत्री सुमन कुमार पप्पू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन कुमार मेहता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा एवं निर्णायक विकाश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।