जर्जर मार्ग के धूल से आवाम परेशान,पानी छिड़काव की जरूरत, संबंधित का उदासीन रवैया
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
डाला सोनभद्र – स्थानीय नगर पंचायत डाला बाजार के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क आज अपने ही भाग्य पर विलाप करने को मजबूर हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रूट डायवर्ट होने के बाद से अस्थाई टैम्पू स्टैंड (लालबत्ती) से लेकर सेक्टर बी चौराहे तक छतिग्रस्त हुए मार्ग पर ना तो टोल प्लाजा कंपनी द्वारा काम करवाया गया और ना ही किसी और ने काम करवाया। ऐसे में जर्जर हो चुकी संपर्क मार्ग पर आम जनमानस को पैदल चलना दुभर हो गया है।वहीं सड़कों पर बिखरे छोटे बड़े गिट्टी और धूल ने तो आम जनमानस को काफी प्रभावित कर दिया है यूं कहें तो सड़क पर उड़ने वाली धूल से स्कूली छात्र-छात्राए, ग्रामीण, साईकिल सवार और बाइक चालक धूल से परेशान हैं।ऐसे में स्थानीय लोग तथा राहगीरों ने कहा कि जब तक सड़क बन नहीं जाता तब तक यदि पानी का छिड़काव हो जाया करता तो लोगों को काफी राहत मिल जाता।