बांदा जनपद के बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव की गौशाला का बांदा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिवकुमार के द्वारा पहुंचकर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के समय गौशाला का घूम-घूम कर सभी जगह निरीक्षण किया, और मिली कमियों को ग्राम प्रधान हरिकल्याण सिंह को सही करवाने के निर्देश दिए है। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उमरहनी गांव की गौशाला की समस्या की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी, उसी को लेकर आज हम गौशाला का निरीक्षण करने के लिए आए हैं। यहां पर हमारे द्वारा देखा गया, तो वह है, कमियां हमको कहीं दिखी नहीं है। और जो थोड़ा बहुत कमियां मिली हैं। जिसमे ग्राम प्रधान से कह दिया है, कमियां को सही करवा ले, अगर हम दोबारा निरीक्षण करने आए तो यह कमियां हमको मिलने नहीं चाहिए।
वही ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह के द्वारा बताया गया की जो मीडिया के माध्यम से खबर भेजी गई थी। वह पूरी तरह से गलत है, और जो वीडियो भी वायरल किया गया है वह हमारी गौशाला का वीडियो नहीं है, किसी अन्य दूसरे जगह का है। यहां मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया है। जिसमें गौशाला में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई, जिसमें भूसा खली नमक गुड सभी हमारे गौशाला में रखा हुआ था। और थोड़ा बहुत व्यवस्था में कमी थी, उसको मुझको सही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चौधरी प्रधान हरि कल्याण सिंह सहित गांव के केयरटेकर मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट