पूर्व मुख्यमंत्री पर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम का फूंका पुतला उज्जैन में इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उज्जैन अध्यक्ष तबरेज खान के नेतृत्व में एवम महेश सोनी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देनुसार इंदिरा नगर चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया तबरेज खान द्वारा बताया गया की शिवराज सिंह चौहान ऐसे सीएम है जिनके द्वारा कोरो ना में मौतों का आंकड़ा छुपाया गया और श्री कमलनाथ जी द्वारा जब वास्तविकता सार्वजनिक की गई तो उनके खिलाफ मध्य प्रदेश शासन ने एफआईआर दर्ज करा दी उसके विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया और पुतला दहन हुआ। महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सीएसपी पल्लवी शुक्ला मैडम को माननीय कमल नाथ जी पर हुई एफआईआर निरस्त करने का ज्ञापन दिया गया जिसका वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तबरेज खान द्वारा किया गया।