खबर सहारनपुर से
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
टॉपर बालिकाओं को धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया उत्साहवर्द्धन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री जसवंत सैनी, सांसद इमरान मसूद, नगर विधायक राजीव गुम्बर, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर यूपी बोर्ड की कक्षा-10 की 10 टॉपर बालिकाओं को 5000 रूपये प्रति बालिका व कक्षा 12 की 10 टॉपर बालिकाओं को 10,000 रूपये प्रति बालिका, कक्षा 5 से 6 में 100 प्रतिशत उत्तीर्ण हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करने वाले जनपद के 10 प्राथमिक विद्यालयों तथा कक्षा 8 से 9 में 100 प्रतिशत उत्तीर्ण करने का लक्ष्य प्राप्त करने वाले जनपद के 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10,000 रूपये की धनराशि प्रति विद्यालय तथा प्रशस्ति पत्र एवं कक्षा 10 से 11 में 100 प्रतिशत उत्तीर्ण करने का लक्ष्य प्राप्त करने वाले जनपद के 5 माध्यमिक विद्यालयों को 20,000 रूपये की धनराशि प्रति विद्यालय प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अ वसर पर राज्य मंत्री जसवंत सैनी सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने पर जोर दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं यथा-कोविड-19 से प्रभावित बालक/बालिकाओं को उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉनसरशिप, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा सखी-वन स्टॉप सेन्टर योजना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़